Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक व ट्रॉफियां की अपने नाम

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक व ट्रॉफियां की अपने नाम

Share:

दाड़लाघाट। डीएवी राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2026 में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक और ट्रॉफियां अपने नाम कीं। वॉलीबॉल में अंडर-17 बालक तथा अंडर-14 और अंडर-17 बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं बास्केटबॉल अंडर-14 बालिका टीम विजेता रही, जबकि अंडर-17 बालिका टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो में विद्यालय की एक छात्रा ने स्वर्ण, चार खिलाड़ियों ने रजत तथा पांच खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए। बॉक्सिंग में दो छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि पांच खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अर्जित किए। चेस की एकल प्रतियोगिता में पूर्णिमा भारद्वाज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। चेस की अंडर-17 टीम उपविजेता रही। योग प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका टीम ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों अनिल गुप्ता और शीतल वर्मा को उपलब्धियों पर बधाई दी। उन्होंने आगामी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीपीएम (एसीएल) सुनील चौधरी ने भी प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *