Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » फोरलेन निर्माण के लिए चल रही पहाड़ी कटिंग के कारण शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे करीब दो घंटे रहा बाधित

फोरलेन निर्माण के लिए चल रही पहाड़ी कटिंग के कारण शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे करीब दो घंटे रहा बाधित

Share:

दाड़लाघाट। बिलासपुर-सोलन जिला सीमा के बीच अर्की उपमंडल के राजघाटी में फोरलेन निर्माण के लिए चल रही पहाड़ी कटिंग के कारण मंगलवार को शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे करीब दो घंटे बाधित रहा। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर गिरने से शाम करीब 4:30 बजे से 6:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।इससे हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। मार्ग को खोलने के लिए निर्माण कार्य में लगी तीन फोकलेन मशीनों की मदद ली गई। मशीनों से सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटाने का कार्य किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इसके बाद दोनों ओर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया और यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार राजघाटी में फोरलेन निर्माण के चलते आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा है। जाम का असर निजी बसों की समय-सारिणी पर भी पड़ रहा है। बसों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित हो रही है। विशेषकर उन ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है, जिन्हें मुख्य सड़क से अपने गांव जाने के लिए लिंक रूट की बसें पकड़नी होती हैं। जाम के कारण कई बार यात्रियों की लिंक रूट की बसें छूट जाती हैं। ऐसे में उन्हें घर पहुंचने के लिए निजी वाहन या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। विद्यार्थियों, कर्मचारियों, मरीजों और रोजाना इस मार्ग से सफर करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और निर्माण कंपनी से पहाड़ी कटिंग के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क पर पत्थर और मलबा गिरने की स्थिति में उसे तुरंत हटाने के साथ वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया जाना चाहिए, ताकि राजघाटी में बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *