Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » शालाघाट में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी चार दिन बाद शिमला से लौटे दंपती को घर में बिखरा मिला सामान, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

शालाघाट में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी चार दिन बाद शिमला से लौटे दंपती को घर में बिखरा मिला सामान, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Share:

अर्की

शालाघाट के कडयाह गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता उस समय चला जब 70 वर्षीय बाबूराम मैहता अपनी धर्मपत्नी शीला देवी के साथ चार दिन बाद शिमला से घर लौटे।
शिकायत के अनुसार दंपती 26 सितंबर की शाम अपने बेटे और बहू के पास शिमला गए थे। 30 सितंबर को शाम करीब छह बजे वापस लौटने पर उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारियों, ट्रंक और बेड बॉक्स के ताले टूटे हुए थे।
परिजनों ने पंचायत प्रधान भूपेंद्र शर्मा और रिश्तेदार योगेश चौहान को इसकी सूचना दी। योगेश चौहान ने तत्काल अर्की पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में घर की जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात और करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी गायब पाई गई।
शिकायत में दंपती, उनके बेटे और बहू के मंगलसूत्र, चूड़ियां, अंगूठियां, नथ, झुमके, पायल, चांदी के अन्य जेवर समेत बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झालटा ने की है । उन्होंने कहाकि पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *