Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » संगठन की मजबूती पर कांग्रेस का मंथन, विकास की रफ्तार बनाए रखने का संजय अवस्थी ने दिया भरोसा

संगठन की मजबूती पर कांग्रेस का मंथन, विकास की रफ्तार बनाए रखने का संजय अवस्थी ने दिया भरोसा

Share:

अर्की
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अर्की के विधायक संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में विधायक संजय अवस्थी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर निर्भर करती है तथा सभी को मिलकर जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाना चाहिए।

विधायक अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास की रफ्तार किसी भी परिस्थिति में धीमी नहीं होने दी जाएगी तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की।

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *