बीबीएन
हर पौधा सिर्फ़ एक पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और हरित भविष्य का संकल्प है। यह बात बीबीएन के समाजसेवी व आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने मोतिया प्लाजा में आयोजित 2026 पौधारोपण टारगेट पूर्ण होने के संदर्भ में
आयोजित कार्यक्रम में कही। गौतम ने कहा कि इसी संकल्प के साथ 1111 ट्री प्लांटेशन मिशन बीबीएन लगातार आगे बढ़ रहा है व 2026 का पौधारोपण लक्ष्य पूर्ण होने पर उन्हें बहुत बढ़िया लग रहा है। उन्होंने पहली जनवरी को संकल्प 1111 पौधों के रोपण का, लक्ष्य हरित बीबीएन का बीबीएनवासियों के सहयोग से पूर्ण किया है। गौतम ने बीबीएन वासियों का उद्योगपतियों, राजनीतिज्ञों, शिक्षण संस्थान सहित अधिकारियों का सहयोग हेतू आभार जताया है। इस मौके पर स्वस्तिक गौतम की टीम से विनोद सिसोदिया, हिमांशु, मोतिया ग्रुप की प्रभारी मैडम, सत्यम, खुशप्रीत, सुमनमाला कौशल, रनेश ठाकुर, सुनील शर्मा,अरविंद भारद्वाज, डिंपल, पूजा, सतीश जैन आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
पौधारोपण 1111 पूर्ण होने पर टीम सामूहिक रूप में






