Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » नौणी-धारो की धार सड़क पर चलती कार में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा क्लोड गांव में हादसा, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले राख हुई कार; सवारियों में छोटा बच्चा भी शामिल

नौणी-धारो की धार सड़क पर चलती कार में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा क्लोड गांव में हादसा, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले राख हुई कार; सवारियों में छोटा बच्चा भी शामिल

Share:

सोलन: सोलन में नौणी से धारो की धार सड़क पर क्लोड गांव के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में एक छोटे बच्चे समेत परिवार के सदस्य सवार थे। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेने से पहले ही सभी लोग कार से सुरक्षित बाहर निकल आए। यदि समय रहते वे बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार, कार क्लोड गांव के पास से गुजर रही थी कि अचानक उसमें आग लग गई। कार सवारों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार मालिक ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन केंद्र को दी।
सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पूरी कार को अपनी चपेट में ले चुकी थी। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। घटना में कार को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि कार सवारों के सुरक्षित बच निकलने से परिवार ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *