Latest News
प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Home » Uncategorized » जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बी.एल. स्कूल कुनिहार का दबदबा, तीन छात्राओं का राज्य स्तर के लिए चयन

जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बी.एल. स्कूल कुनिहार का दबदबा, तीन छात्राओं का राज्य स्तर के लिए चयन

Share:

कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुनिहार की छात्राओं ने जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 16 से 17 अक्टूबर 2026 तक दून वैली पब्लिक स्कूल, नालागढ़ में आयोजित हुआ I चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के इंचार्ज दिनाक्षी ठाकुर ने बतया की इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विद्यालय के दो शिक्षकों मुकुल भरद्वाज लेक्चरर भौतिक विज्ञान और पालवी गुप्ता टी जी टी नॉन-मेडिकल के साथ 13 छात्राओं ने भाग लिया I प्रतियोगिता की *प्रोजेक्ट रिपोर्ट श्रेणी के जूनियर वर्ग में दिव्या चौहान ने शीर्ष आठ* विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया। *गतिविधि कॉर्नर के सीनियर वर्ग में काव्या ने द्वितीय स्थान* हासिल किया, जबकि *सीनियर सेकेंडरी वर्ग में समीक्षा जोशी ने प्रथम स्थान* प्राप्त कर *राज्य स्तरीय प्रतियोगिता* के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया। कार्यक्रम में राज कुमार पराशर, उप जिला शिक्षा अधिकारी, सोलन ने मुख्य अतिथि तथा रीता गुप्ता, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। बाल विज्ञान कांग्रेस के सुपरवाइजर अमरीश सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा और अभिभावक अध्यापक संघ के अध्यक्ष ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के इंचार्ज दिनाक्षी ठाकुर, सभी साइंस फैकल्टी, सभी विजेता छात्राओं तथा समस्त स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *