Latest News
प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Home » Uncategorized » अष्टभुजा मां दुर्गा, हनुमान और भैरव की झांकियों से रामलीला का आगाज हेमंत ठाकुर ने दिए एक लाख, यू-ट्यूबर मृदुल शर्मा ने 11 हजार रुपये किए भेंट; राम-रावण युद्ध और राज्याभिषेक का हुआ मंचन

अष्टभुजा मां दुर्गा, हनुमान और भैरव की झांकियों से रामलीला का आगाज हेमंत ठाकुर ने दिए एक लाख, यू-ट्यूबर मृदुल शर्मा ने 11 हजार रुपये किए भेंट; राम-रावण युद्ध और राज्याभिषेक का हुआ मंचन

Share:

कुनिहार। अक्षरेश शर्मा

रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के तत्वावधान में राजदरबार कुनिहार में आयोजित रामलीला के दसवें दिन अष्टभुजा मां दुर्गा, हनुमान और भैरव की आकर्षक झांकियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच पर मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, संजीवनी बूटी, कुंभकर्ण वध और राम-रावण युद्ध के प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के जीआईएफ इंजीनियर हेमंत ठाकुर ने परिवार सहित पहुंचकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। समिति के वरिष्ठ सदस्यों आशीष द्विवेदी, रितेश जोशी और अमन अत्री ने उन्हें पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। हेमंत ठाकुर ने समिति को एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कुनिहार की रामलीला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय यू-ट्यूबर मृदुल शर्मा ने समिति को 11 हजार रुपये भेंट किए।

संजीवनी बूटी के प्रसंग ने बांधा समां

मेघनाद के साथ युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम दल में शोक छा गया। विभीषण के परामर्श पर हनुमान जी सुषेण वैद्य को लंका से लेकर आए। इसके बाद लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी लाने का प्रसंग मंचित किया गया। रास्ते में राक्षस कालनेमि द्वारा हनुमान जी को रोकने और उनके पूरा पर्वत उठाकर लाने के दृश्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सुषेण वैद्य द्वारा संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के प्राण बचाने का दृश्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।

इसके बाद कुंभकर्ण को नींद से जगाने और युद्ध में उसके वध, लक्ष्मण द्वारा मेघनाद का वध तथा राम-रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। रावण वध के बाद श्रीराम और माता सीता के मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।

श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ समापन

रामलीला के समापन पर भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। समिति के सदस्यों और उपस्थित दर्शकों ने तिलक लगाकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। कलाकारों ने अपने अभिनय से विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर समिति के देवेंद्र उपाध्याय, अक्षरेश शर्मा, राधा रमण शर्मा, प्रधान रितेश जोशी, अरविंद जोशी, अजय जोशी, संजय जोशी, संदीप जोशी, मुकेश शर्मा, आशीष द्विवेदी, अमन अत्री, सूर्यांश, गौरव शर्मा, प्रिंस खुराना, गौतम, रिशु और गोलू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *