अर्की
राजकीय महाविद्यालय अर्की में सोमवार को वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के प्रो. देवेश कुमार शर्मा द्वारा ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से शिक्षण अवसरों संबंधी व्याख्यान दिया गया। यह व्याख्यान विशेष रूप से महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अरुण ठाकुर द्वारा आयोजित करवाया गया। इस व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से रोजगार के अवसर किस प्रकार से प्राप्त किये जा सकते हैं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर
महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर मस्तराम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के व्याख्यानों से विद्यार्थियों में शिक्षा ग्रहण करने के बाद रोजगार प्राप्त करने के अवसर किस प्रकार से तलाशे जा सकते हैं यह जानकारी हासिल की। जो कि विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी






