Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » बी एल स्कूल टेबल टेनिस का बना चैम्पियन , 11 खिलाडियों का राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता के लिए चयन जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में ट्रोफी व् पदकों की झड़ी, छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक तो छात्रों ने भी लहराया जीत का परचम, विद्यालय में किया सम्मानित

बी एल स्कूल टेबल टेनिस का बना चैम्पियन , 11 खिलाडियों का राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता के लिए चयन जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में ट्रोफी व् पदकों की झड़ी, छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक तो छात्रों ने भी लहराया जीत का परचम, विद्यालय में किया सम्मानित

Share:

कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार ने जिला सोलन अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का लोहा मनवाया। विद्यालय आने पर सभी खिल्दैयों को किया सम्मानित I जानकरी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की विद्यालय की छात्राओं और छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक एवं ट्रॉफियाँ जीतकर विद्यालय सहित कुनिहार क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। छात्र -छात्राओं की यह प्रतियोगिता 16 से 19 अक्टूबर 2026 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऊचा गाँव, कुनिहार में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अनेक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
*शतरंज में बी.एल. स्कूल का दबदबा, तीन छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक*
शतरंज की बिसात पर विद्यालय की छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का शानदार परिचय दिया। कृतिका ठाकुर, अंजलिना ठाकुर और वैष्णवी ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगा दिए। तीनों छात्राओं का बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
छात्र वर्ग में रुबल ठाकुर ने शतरंज में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।टेबल टेनिस में विद्यालय की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टीम में कुशाग्री जोशी, भविता ठाकुर, वंशिका पाल और यशिता शामिल रहीं। चारों खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।वहीं, छात्र वर्ग में लक्ष्य कंवर, पार्थ चौहान, रोनित रघुवंशी, दक्ष कंवर और अनिरुद्ध पाल ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता ट्रॉफी एवं रजत पदक हासिल किए। छात्र वर्ग में लक्ष्य कंवर और पार्थ चौहान का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी गति, शक्ति और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।प्रिधि ठाकुर ने गोला फेंक में कांस्य पदक ,त्रिशा ने लंबी कूद में कांस्य पदक ,ऊँची कूद में रजत पदक जीतकर दोहरी सफलता प्राप्त की। ऊँची कूद में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ।राघव तंवर ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। ताइक्वांडो में विद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पदक हासिल किए। दिव्या कंवर और प्रतिभा कंवर ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में अपना योगदान दिया।छात्र वर्ग में भावेश ने 38 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
*संगीत और भाषण प्रतियोगिता में भी प्रतिभा का परचम*
विद्यालय की छात्राओं ने खेल मैदान के साथ-साथ सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी अपनी प्रतिभा साबित की। शास्त्रीय एकल गायन में ओजस्विनी ठाकुर, तेजल और प्रिनिता ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।वहीं, छात्र वर्ग में नीरव ठाकुर ने भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों को विद्यालय आने पर मिठाई खिलाकर व् माला पहनकर सम्मानित किया और बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय अध्यक्ष ने शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा और शारीरिक शिक्षक अमर देव के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन की विशेष सराहना की और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया साथ ही, विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया। पी टी ए अध्यक्ष रतन तंवर , सभी अध्यापक वर्ग ने इन सभी विजाताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *