Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » पुलिस पैनशर एसोसिएशन द्वारा दिवाली‌ त्योहार से पहले 15% डीए देने की मांग

पुलिस पैनशर एसोसिएशन द्वारा दिवाली‌ त्योहार से पहले 15% डीए देने की मांग

Share:

कुनिहार
पुलिस पेंशनर्स कल्याण संघ, जिला सोलन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार, अध्यक्ष पुष्पा सुद, नेकीराम कार्यकारी अध्यक्ष संतराम चंदेल पतराम चमनलाल जीतराम दिपराम ठाकुर नागेंद्र ठाकुर प्रेम कंवर बेद ठाकुर शामलाल ठाकुर जसबीर सिंह सतपाल शर्मा जीतराम भारद्वाज शामलाल भाटिया व समस्त कार्यकारिणी प्रदेश सरकार से पुरजोर माँग करते है कि पुलिस पेंशनर्स को देय 15% महँगाई भत्ते (DA) की बकाया देनदारी का भुगतान दिवाली पर्व से पहले शीघ्र अतिशीघ्र किया जाए।
पुलिस पेंशनर्स ने अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की सुरक्षा करने तथा पुलिस विभाग के दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया है। आज सेवानिवृत्ति के पश्चात अनेक पेंशनर्स अपनी दैनिक आवश्यकताओं, दवाइयों एवं बढ़ती महँगाई के खर्चों का सामना कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में लंबे समय से देय महँगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान उनके लिए अत्यंत आवश्यक है।
संघ का मानना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके तमाम वित्तीय लाभ समय पर मिलना चाहिए। महँगाई के वर्तमान दौर में 15% DA की बकाया देनदारी का भुगतान पेंशनर्स को आर्थिक राहत प्रदान करेगा तथा उनके प्रति सरकार की संवेदनशीलता को भी दर्शाएगा। पुलिस पेंशनर्स ने अपने कार्यकाल के दौरान रात दिन 24 घंटे ड्यूटी देकर आंतरिक सुरक्षा प्रदान की है जिसका नतीजा यह मिला कि उनकी जो देनदारियां सरकार के पास पड़ी हुई है उन्हें भी देने को सरकार गंभीर नहीं है।
अतः पुलिस पेंशनर्स कल्याण संघ, जिला सोलन, प्रदेश सरकार से विनम्र लेकिन दृढ़ आग्रह करता है कि 15% DA की बकाया देनदारी का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने परिवार के साथ दिवाली का पर्व खुशी से मना सके । संगठन यह भी मांग करती है कि मेडिकल बिलो की अदायगी के लिए पूरा बजट प्रदान किया जाए।
संघ को आशा है कि प्रदेश सरकार पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन की इस जायज माँग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *