अर्की
असत्य पर सत्य की विजय के पावन पर्व विजय दशमी के अवसर पर बातल पंचायत में आयोजित दशहरा मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं में क्रीड़ा भारती अर्की की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने 11,000 रुपये की नकद ईनाम राशि और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस प्रतियोगिता के दौरान पंचायत प्रधान उर्मिल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्रीड़ा भारती अर्की की टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया। इस ऐतिहासिक जीत से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में भारी उत्साह का माहौल है। वक्ताओं ने कहा कि क्रीड़ा भारती लगातार युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है, जिससे ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच मिल रहा है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अजय ठाकुर, मंत्री आसिफ चौधरी व मण्डल सचिव दलीप शर्मा भी टीम के साथ मौजूद रहें।






