Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » दशहरा पर्व पर क्रीड़ा भारती अर्की टोली का सराहनीय कदम: बातल मेले में वॉलीबाल किट का भव्य विमोचन

दशहरा पर्व पर क्रीड़ा भारती अर्की टोली का सराहनीय कदम: बातल मेले में वॉलीबाल किट का भव्य विमोचन

Share:

​अर्की
असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजय दशमी के अवसर पर बातल दशहरा मेला कमेटी के मंच से क्रीड़ा भारती अर्की की टोली द्वारा क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई। इस भव्य समारोह में वॉलीबाल किट (जर्सी) का औपचारिक विमोचन किया गया।
​कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सरताज राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए वॉलीबाल किट का विमोचन किया। इस गरिमामयी अवसर पर उनके साथ प्रांत गौ सेवा प्रमुख दिनेश शास्त्री, जिला कार्यवाह मुकेश शर्मा और व्यवस्था प्रमुख नरेंद्र कपिला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​अतिथियों ने इस बात पर जोर दिया कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और ऐसे आयोजन ग्रामीण आंचल की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। क्रीड़ा भारती अर्की की यह टोली लगातार युवाओं को नशे से दूर रखने, शारीरिक सुदृढ़ता बढ़ाने और खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्यरत है। इस शानदार शुरुआत से स्थानीय खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती अर्की के अध्यक्ष अजय ठाकुर, मंत्री आसिफ चौधरी, सचिव गौरव ठाकुर, रजनीश, विक्की, कपिल, ईशान, दीपक और आदित्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *