Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट में दशहरा मेले का दूसरे दिन रहा भव्य आयोजन

दाड़लाघाट में दशहरा मेले का दूसरे दिन रहा भव्य आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। ब्यूरो ग्राम पंचायत दाड़लाघाट एवं दशहरा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय दशहरा मेले के दूसरे दिन मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्य और खेल प्रतियोगिताओं ने मेले में पहुंचे लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट वार्ड मीनाक्षी ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी और अर्की कश्लोग मांगू परिवहन समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मेला समिति के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान मेले के पहले दिन आयोजित विभिन्न

प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दाड़ला और धुन्दन की टीमों के बीच हुआ। इसमें दाड़ला की टीम ने 29-20 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। वहीं, वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला दाड़ला और तून बुघार की टीमों के बीच खेला गया। इसमें तून बुघार की टीम ने 25-17 और 25-21 से जीत हासिल की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया। विजयादशमी के अवसर पर यूथ फार्मर क्लब स्यार और धार्मिक क्लब दाड़ला के रामलीला क्लब के सदस्यों ने झांकी निकाली। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर स्यार तक पहुंचकर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय कलाकार सीमा शुक्ला, मास्टर किशोर और मिताली ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। लोकनृत्य और अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी मेले का आकर्षण रहे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम, मेला समिति प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, बरायली पंचायत प्रधान कृष्ण चंद भट्टी, दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, सलाहकार मोहन सिंह ठाकुर, समिति उपप्रधान नरेश, तिलक गौतम, बंटू शुक्ला, केशव वशिष्ठ, जगदीश्वर शुक्ला, विकास शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, कमल कांत चंदेल, अरुण शुक्ला, वेद शुक्ला, कुलदीप चंदेल, लेखराम ठाकुर, संतराम पंवर, सुरेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, तरुण, तनुज शुक्ला, ओमप्रकाश शर्मा, कमल ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, मनीष शुक्ला, राकेश गौतम, हेमंत शर्मा, गौरव शुक्ला, सनी चंदेल, सोहन लाल, दीपक गजपति, रूप चंद चंदेल, राम रत्न चंदेल, पदम चंदेल, जय सिंह ठाकुर, पंचायत सचिव धनी राम, पंचायत चौकीदार पवन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *