Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » श्रम अधिकारी इंदर लाल नेगी को सोलन जोन का अतिरिक्त कार्यभार 17 अक्टूबर को संभाला कार्यभार, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक कल्याण योजनाओं को मिलेगी गति

श्रम अधिकारी इंदर लाल नेगी को सोलन जोन का अतिरिक्त कार्यभार 17 अक्टूबर को संभाला कार्यभार, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक कल्याण योजनाओं को मिलेगी गति

Share:

सोलन
हिमाचल प्रदेश सरकार के श्रम विभाग में कार्यरत श्रम अधिकारी इंदर लाल नेगी को शिमला जोन के साथ सोलन जोन के श्रम अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने 17 अक्टूबर 2026 को सोलन जोन का कार्यभार संभाल लिया। पूर्व श्रम अधिकारी के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
किन्नौर जिले के मूल निवासी इंदर लाल नेगी को श्रम विभाग में लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2010 से जुलाई 2024 तक श्रम निरीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद 31 जुलाई 2024 को पदोन्नति मिलने पर उन्हें श्रम अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया और शिमला जोन में तैनाती दी गई।
श्रम कानूनों के प्रशासन और उनके अनुपालन को सुनिश्चित करने में अनुभव रखने वाले नेगी के पास अब शिमला जोन के साथ सोलन जोन की भी जिम्मेदारी रहेगी। उनके अतिरिक्त कार्यभार संभालने से क्षेत्र में श्रमिक कल्याण संबंधी उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रम कानूनों के पालन को मजबूत करने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *