Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » नेहरू जागृति क्लब मंगरुड़ की पुरानी कार्यकारिणी भंग,नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

नेहरू जागृति क्लब मंगरुड़ की पुरानी कार्यकारिणी भंग,नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Share:

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के अंतर्गत नेहरू जागृति क्लब मंगरुड़ की बैठक सोहन लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें भगत राम ठाकुर को प्रधान, देवेंद्र ठाकुर को उपप्रधान, मनोज ठाकुर को सचिव, रमन ठाकुर को सहसचिव, तिलक राज को कोषाध्यक्ष, हेमराज को सह कोषाध्यक्ष तथा राजकुमार को सलाहकार चुना गया। नेहरू जागृति क्लब पिछले 40 वर्षों से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान दे रहा है। क्लब पिछले 20 वर्षों से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता भी करता आ रहा है। क्लब में करीब 60 सदस्य हैं, जो समाज सेवा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना तथा समाज में आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना है। नई कार्यकारिणी ने भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर धर्मपाल, हेमराज, सुमन, तिलक राज, अमर चंद, विनोद, देवराज, अंकु, लकी, सुमित, अजय, नीम चंद, हनी और संजय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *