Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय आवासीय शिविर हुआ सम्प्पन

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय आवासीय शिविर हुआ सम्प्पन

Share:

दाड़लाघाट। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान श्याम सिंह चौधरी मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंचायत उपप्रधान हेमराज गौतम ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीश कमल ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में 53 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत कर राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को बताया। वहीं, विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वयंसेविका दीक्षा ने शिविर के दौरान सात दिनों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य मुनीश कमल ने शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम प्रभारी विजय चंदेल, सह प्रभारी सीमा शर्मा और सभी स्वयंसेवकों की सराहना की। उन्होंने स्वयंसेवकों को निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्याम सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अनुशासन बनाए रखने और सेवा भाव से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह भी दी। इस दौरान उन्होंने एनएसएस शिविर के लिए 5100 रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।समारोह में उपप्रधानाचार्य राजेंद्र प्रकाश, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ओमप्रकाश शर्मा, समिति उपाध्यक्ष पूजा और चंदीलाल, कार्यालय अधीक्षक बलदेव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *