Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट के स्यार में नौ दिनों तक चले दुर्गा पूजा उत्सव का मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ समापन

दाड़लाघाट के स्यार में नौ दिनों तक चले दुर्गा पूजा उत्सव का मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ समापन

Share:

दाड़लाघाट। पंचायत दाड़लाघाट के स्यार में नौ दिनों तक चले दुर्गा पूजा उत्सव का समापन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ। यूथ फार्मर क्लब और रामलीला क्लब स्यार के संयुक्त आयोजन में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। समापन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया गया। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमाओं को गोविंद सागर झील तक ले गए, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उनका विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यूथ फार्मर क्लब के प्रधान अतुल चंदेल ओर उपप्रधान विकास कौशल ने बताया कि क्लब पिछले 22 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक भी बन चुका है। पूजा में युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर क्लब प्रधान अतुल चंदेल, उपप्रधान विकास कौशल, कोषाध्यक्ष नीरज चंदेल, स्यार कल्याण समिति के प्रधान रूप चंद चंदेल, महासचिव राम रत्न चंदेल, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, जय चंद चंदेल, लेखराम ठाकुर, अरुण शुक्ला, वेद शुक्ला, कमलकांत चंदेल, कुलदीप चंदेल, नीरज कपिला, प्रदीप गौतम, नरेश शर्मा, वीरेंद्र गौतम, कमल ठाकुर, पवन, नीरज, कार्तिक, भरत, शुभम, हैप्पी शर्मा, मुनीष गौतम, सुमन गौतम, विकास, अमित शुक्ला, सुमन गौतम और जय देव सहित करीब 150 श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *