कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
छात्र विद्यालय कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एन एस एस शिविर के दौरान शनिवार को स्वयं सेवकों ने गोद लिए गांव पुलहाड़ा में जाकर श्रमदान किया। जिसमें स्वयं सेवकों ने गांव के आसपास रास्तों में उगी घास की सफाई,नालियों की सफाई व इधर उधर बिखरा कूड़ा करकट उठाकर एक जगह इकठ्ठा कर उसे जलाकर नष्ट किया। जानकारी देते हुए एन एस एस प्रभारी लीला शंकर व नीलम ने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर में स्वयं सेवी पूरे जोश के साथ हर सेशन में भाग ले रहे हैं। सुबह
विद्यालय परिसर में प्रभातफेरी से दिन की शुरुआत के साथ अन्य दैनिक गतिविधियां योग,खेल व सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई आदि में स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। सांय काल मे भजन संध्या का आयोजन रहता है। साथ ही अलग अलग विभागों से आए स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा स्वयंसेवियों को सामाजिक ,सांस्कृतिक व अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही है।






