कुनिहार
24 अक्टूबर 2026 को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा पिछले कल मुख्यमंत्री द्वारा पांच परसेंट डीए देने की घोषणा की गई वह इसी कहावत को सिद्ध करती है कि ऊंट के मुंह में जीरा देने वाली बात है जबकि पेंशनर की मांग थी की दिवाली से पहले 15 परसेंट डीए एवं पूरा एरियर साथ दिया जाए लेकिन 5% डीए से पेंशनरों के पेंशन में केवल एक
हजार से ऊपर महीने वार बढ़ोतरी होगी जो की मांग के बिल्कुल विपरीत है जैसा की आदेश में कहा गया है कि एरियर के बारे बाद में आदेश करेंगे यह केवल पेंशनरों को बेवकूफ व धोखा देने की बात है जबकि पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है की कुछ डीए या दूसरी देनदारियां जो सालों से पैंडिंग पड़ी है उनको देने के आदेश में भी यही कहा जाता रहा की बाद में अलग से आदेश करेंगे बड़ी खेद की बात है कि कुछ पेंशनर नेता 5% डीए मिलने पर बड़ा इतरा रहे हैं जबकि मांग के अनुसार उसका चौथा या पांचवा हिस्सा भी नहीं मिला तो यह सारी घोषणा पेंशनर के साथ धोखा है जबकि पहले की सरकार जब भी डीए वगैरा बढ़ाने की घोषणा करती थी तो साथ ही एरियर भी देने की घोषणा की जाती थी लेकिन अब इस सरकार में हर देनदारियां जो पेंशनरों की बकाया है उसको एक नए रिवाज के मुताबिक बार-बार की किस्तों में देने का प्रावधान किया गया है जिसके कारण पेंशनर को अपनी पूरी राशि ना मिलकर निराशा ही हाथ लगती है। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मांग करती है कि इस प्रकार की घोषणा से पैनशरो में मायूसी नजर आ रही है जब तक पूरा एरियर देने की घोषणा न की जाए ।






