Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

Share:

दाड़लाघाट। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापक राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी पूनम गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात किशोर ने की। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान सुमन गौतम भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। शिविर में 29 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। शिविर का संचालन कार्यक्रम प्रभारी रमेश कुमार और सह प्रभारी निधि गौतम की देखरेख में किया जा रहा है। मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने जीवन में शिक्षा, अनुशासन तथा अच्छे संस्कारों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों तथा समाज सेवा में लगानी चाहिए। सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *