Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » स्टार गोजू-रयू कराटे अकादमी कुनिहार के छात्र हर्षित राणा का एसजीएफआई नेशनल कराटे टूर्नामेंट के लिए चयन

स्टार गोजू-रयू कराटे अकादमी कुनिहार के छात्र हर्षित राणा का एसजीएफआई नेशनल कराटे टूर्नामेंट के लिए चयन

Share:

कुनिहार
स्टार गोजू-रयू कराटे अकादमी कुनिहार के छात्र हर्षित राणा का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अंतर्गत आयोजित होने वाले नेशनल कराटे टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। हर्षित राणा की इस उपलब्धि से अकादमी में खुशी की लहर है ।
स्टार गोजू-रयू कराटे अकादमी कुनिहार के मुख्य कराटे कोच सेंसई देविंदर कुमार ने बताया कि हर्षित राणा ने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास किया है। उसकी इस सफलता में उसके माता-पिता का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उसका साथ दिया और उसे प्रोत्साहित किया।

इस प्रतियोगिता में हर्षित राणा ने द एसवीएन
स्कूल की ओर से भाग लिया। उसकी इस उपलब्धि पर स्टार गोजू-रयू कराटे अकादमी कुनिहार के मुख्य कराटे कोच सेंसई देविंदर कुमार तथा स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन के तकनीकी निदेशक शिहान संजय ठाकुर ने उसे हार्दिक बधाई दी।
एकादमी पहुँचने पर अकादमी के सीनियर सदस्य वैशाली शर्मा ,विशाल शर्मा लीला व अन्य सदस्य माउंड रहे । हर्षित राणा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया ।.
स्टार गोजु रयू कराटे फेडरेशन के टेक्निकल डायरेक्टर संजय ठाकुर व कोच देवेंद्र कुमार ने हर्षित राणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करके अपने स्कूल, अकादमी और अपने माता पिता का नाम रोशन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *