Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, स्नेहा बनीं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा ने किया स्वयंसेवियों को प्रेरित, टी. सी. गर्ग ने समाज सेवा के महत्व पर दिया संदेश

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, स्नेहा बनीं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा ने किया स्वयंसेवियों को प्रेरित, टी. सी. गर्ग ने समाज सेवा के महत्व पर दिया संदेश

Share:

कुनिहार
एस.वी.एन. पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुनिहार में आयोजित सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर के दौरान उत्कृष्ट योगदान, अनुशासन और सेवा भावना के लिए स्नेहा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी (Best Volunteer) घोषित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टी. सी. गर्ग ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का आदर्श वाक्य “Not Me, But You” निःस्वार्थ सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर के दौरान प्राप्त सीख को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

सात दिवसीय शिविर में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध जागरूकता, नशा मुक्ति, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विशेषज्ञों ने भी स्वयंसेवियों के साथ उपयोगी जानकारी साझा की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीति चौधरी ने शिविर की सफलता पर सभी अतिथियों, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों, शिक्षकों और स्वयंसेवियों को बधाई दी। कार्यक्रम अधिकारी दीक्षा भार्गव एवं राकेश कुमार के मार्गदर्शन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का समापन सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *