Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » ट्रक ऑपरेटर्स ने की अर्की विधायक संजय अवस्थी से मुलाकात, बताई अपनी परेशानियां

ट्रक ऑपरेटर्स ने की अर्की विधायक संजय अवस्थी से मुलाकात, बताई अपनी परेशानियां

Share:

दाड़लाघाट। दाड़लाघाट के समस्त ट्रक ऑपरेटरों ने परिवहन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अर्की के विधायक संजय अवस्थी से दाड़लाघाट में मुलाकात की। इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों की ओर से स्पीड गवर्नर लगाने संबंधी नए निर्देशों के कारण वाहन मालिकों को आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों और आर्थिक नुकसान के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। विधायक संजय अवस्थी ने ट्रक ऑपरेटरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्पीड गवर्नर लगवाने के लिए वाहन मालिकों को उचित मोहलत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही वाहनों की नई पासिंग तिथि भी शीघ्र निर्धारित करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस पर समस्त ट्रक ऑपरेटरों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त दाड़लाघाट उपतहसील में नायब तहसीलदार के रिक्त पद को भरवाने के लिए भी ट्रक ऑपरेटरों ने विधायक का विशेष धन्यवाद किया। इस पद पर नियुक्ति होने से क्षेत्र के लोगों को आय प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में काफी सुविधा मिल रही है। इस मौके पर वेद प्रकाश शुक्ला, रामकृष्ण बंसल, अरुण शुक्ला, जय सिंह ठाकुर, जगदीश सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *