Latest News
भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई
Home » Uncategorized » मांझू में दो दिवसीय बाल दिवस मेले का आगाज, समाजसेवी हेमंत तंवर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत मेला कमेटी ने मुख्यातिथि व उनकी धर्मपत्नी को शाल, टोपी और स्मृतिचिन्ह देकर किया सम्मानित

मांझू में दो दिवसीय बाल दिवस मेले का आगाज, समाजसेवी हेमंत तंवर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत मेला कमेटी ने मुख्यातिथि व उनकी धर्मपत्नी को शाल, टोपी और स्मृतिचिन्ह देकर किया सम्मानित

Share:

अर्की, शहनाज भाटिया।

अर्की क्षेत्र के मांझू में दो दिवसीय बाल दिवस मेले का धूमधाम से आयोजन किया गया। मेले के प्रथम दिन समाजसेवी हेमंत तंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मेला कमेटी की ओर से उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया तथा शाल, टोपी और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, उनके साथ पहुंची उनकी धर्मपत्नी को भी कमेटी ने सम्मानित किया। मेले का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि हेमंत तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संवाहक हैं। इनके माध्यम से जहां पुरानी परंपराओं को संजोकर रखा जाता है, वहीं नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे मेले आपसी भाईचारे, मेल-मिलाप और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने मेले के आयोजन के लिए मेला कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बनी रहती है। उन्होंने लोगों से अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।
उन्होंने अपनी ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी ओर से 500-500 रु की राशि देने व मेला कमेटी को 21 हजार की राशी भेंट की। उन्होंने नेर से श्मशान घाट 50 के लिये व थला से काउली 30 पानी की पाइपें अपने परिवार की ओर से देने की घोषणा की।
मेले के आयोजन से मांझू क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *