Latest News
गोयला मेले में कबड्डी का रोमांच, 55 किलो वर्ग में राजपुरा की टीम ने मारी बाजी सिविल अस्पताल अर्की में मरीजों की सेहत से खिलवाड़: नक्शे में रसोई, धरातल पर पोस्टमार्टम कक्ष के ऊपर भोजन बनाने की व्यवस्था!बाहर से बनकर आ रहा मरीजों का खाना, IPHS मानकों की अनदेखी। 24 नवम्बर 2026, मंगलवार का पञ्चाङ्ग व राशिफल *कार्तिक पूर्णिमा / देव दीपावली / गुरु नानक जयंती* कुनिहार में मनाया गया सत्य साई बाबा का 101 वाँ जन्मोत्सव धुंधन स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर किया जागरूक JBK Aradhana और CSR Sawera Foundation ने संयुक्त रूप से आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, एसएमसी अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने गिनाईं विद्यालय में करवाए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां,
Home » Uncategorized » डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में एनसीसी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में एनसीसी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में एनसीसी प्रमाण पत्र वितरण समारोह उत्साह एवं गर्व के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त मेजर एवं एसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी करण कपूर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनकी उपस्थिति और प्रेरणादायक विचारों ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।
समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स को उनकी सहभागिता, समर्पण और अनुशासन के लिए एवाईई एवं एटीसी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि करण कपूर ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने कैडेट्स के उत्साह और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सामूहिक भावना, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति जैसे गुण विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने सभी एनसीसी कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और उनके समर्पण, अनुशासन तथा सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति, आत्मविश्वास और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और समाज एवं राष्ट्र की सेवा पूर्ण निष्ठा तथा गर्व के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *