अर्की:-
विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न हाउसों के हेड का चयन किया गया और चयनित विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
स्कूल की प्रिंसिपल रीना पांटा द्वारा चयनित विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बैज भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भरा रहा।
प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विद्यालय के आदर्शों का पालन करने और अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।






