Latest News
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली पर्व प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध- संजय अवस्थी वीएसएलएम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में विदाई समारोह की धूम, दानिश बने मिस्टर फेयरवेल और प्रियंका चुनी गईं मिस फेयरवेल लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन अर्की में रंगोली निर्माण गतिविधि का किया गया आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित: राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेगी बी.एल. स्कूल कुनिहार की करुणा शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को विद्यालय ने किया सम्मानित
Home » Uncategorized » श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ 13वां महान गुरमत समागम; राजेंद्र ठाकुर ने भरी हाजिरी

श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ 13वां महान गुरमत समागम; राजेंद्र ठाकुर ने भरी हाजिरी

Share:

दाड़लाघाट:-

गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी और बाबा सुच्चा सिंह गुरमत संगीत अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 13वां महान गुरमत समागम आज पूरी धार्मिक मर्यादा और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गुरु की महिमा का आनंद प्राप्त किया समागम के अंतिम दिन, पिछले तीन दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का पूर्ण मर्यादा के साथ भोग डाला गया। इसके उपरांत, रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया गया। समागम के समापन पर गुरु चरणों में ‘सर्बत के भले’ (समस्त मानवता के कल्याण) की अरदास की गई, जिसमें विश्व शांति और आपसी भाईचारे की कामना की गई। इस पावन अवसर पर हरशील फाउंडेशन से राजेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों और गुरमत संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
सिख परंपरा के अनुरूप, समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। सेवादारों ने पूरी तन्मयता के साथ संगत की सेवा की। लंगर में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *