Home » Uncategorized » अर्की की जखौली गांवों में आयोजित वाईएमए मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

अर्की की जखौली गांवों में आयोजित वाईएमए मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

Share:

अर्की:-

अर्की उपमण्डल की देवरा पंचायत के गांव जखौली में आयोजित वाईएमए मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में देवरा पंचायत के पूर्व उप प्रधान कृष्णचंद ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि स्थानीय निवासी सावित्री देवी व प्रदीप शर्मा रहे।
आयोजक समिति की ओर से मुख्यतिथि व विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यतिथि कृष्ण चंद ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होने कहा कि जहां खेलों में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है,वहीं अनुशासन भी देखने को मिलता है। उन्होने आयोजक समिति को क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने के लिए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर महेंद्र शर्मा,बाबू राम भारद्वाज,रोशन लाल,मोहन शर्मा,हरीश शर्मा,देवीचंद,हेमचन्द शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिमालयन बॉयज शिमला व भद्रकाली रोवर्स जखौली के मध्य खेला गया। जिसमें हिमालयन बॉयज शिमला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 117 रन बनाए,जिसमे हिमांशु ने 56 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भद्रकाली रोवर्स जखौली की टीम 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 90 रन ही बना पाई। इस प्रतियोगिता के बेस्ट बल्लेबाज हिमांशु,बेस्ट गेंदबाज गौरव ठाकुर,बेस्ट विकेट कीपर लक्की गौतम व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार नीरज उर्फ बन्टी को दिया गया। प्रतियोगिता की फाइनल टीम विजेता हिमालयन बॉयज शिमला को मुख्यतिथि ने ट्रॉफी व 41 हज़ार रुपए नकद राशि व उप विजेता टीम भद्रकाली रोवर्स जखौली को ट्रॉफी व 25 हज़ार रुपए नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *