Home » Uncategorized » सांसद सुरेश कश्यप ने बातल में सीएससी भवन व बस स्टैंड का किया लोकार्पण

सांसद सुरेश कश्यप ने बातल में सीएससी भवन व बस स्टैंड का किया लोकार्पण

Share:

अर्की:-

सांसद सुरेश कश्यप ने ग्राम पंचायत बातल में 5 लाख रुपये की लागत से बने सीएससी भवन और 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित बस स्टैंड का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिला विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई कदम उठाए हैं और देश को विश्व पटल पर सम्मान दिलाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *