Home » Uncategorized » गरिमा ठाकुर ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (सीआरई) लैब तकनीशियन परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर किया 306वीं रैंक हासिल

गरिमा ठाकुर ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (सीआरई) लैब तकनीशियन परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर किया 306वीं रैंक हासिल

Share:

दाड़लाघाट:- दाड़लाघाट पंचायत के गांव नौणी की बेटी गरिमा ठाकुर ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (सीआरई) लैब तकनीशियन परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 306वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गरिमा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे दाड़लाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गरिमा ठाकुर, नरेश कुमार (गिट्ठू) की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन एवं समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी नियुक्ति अब कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अंतर्गत ईएसआईसी अस्पताल बद्दी में लैब तकनीशियन के पद पर हुई है। गरिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। वहीं बड़ी बहन और जीजा से मिले निरंतर प्रोत्साहन एवं सहयोग ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गरिमा का कहना है कि यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधियों में ग्राम पंचायत प्रधान दाड़लाघाट श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्षा सोमा कौंडल, वेदप्रकाश शुक्ला, जगदीश ठाकुर, राम कृष्ण शर्मा, जय सिंह ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, शंकर दास अरोड़ा, जय पाल चौधरी एवं स्थानीय लोगों ने गरिमा ठाकुर की इस उपलब्धि को दाड़लाघाट क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *