Latest News
मंदया गांव में सड़क सुविधा का अभाव, मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर बना रहता है खतरा डेढ़ किलोमीटर तक मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर ग्रामीण, आजादी के वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर मौत को दावत दे रही कुनिहार-कुन्नी सड़क! 300 मीटर गहरी खाई के ऊपर विभागीय लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा वादा निभाओ सरकार! पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर कानूनी कदम की चेतावनी विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय अर्की जागरूकता कार्यक्रम सरकार ने वादा निभाया नहीं तो होगा आर-पार का होगा आंदोलन : पेंशनर्स महासंघ
Home » Uncategorized » विद्युत बोर्ड संशोधित वेतनमान का पेंशन अलाऊस के एरियर का जल्द भुगतान करें।

विद्युत बोर्ड संशोधित वेतनमान का पेंशन अलाऊस के एरियर का जल्द भुगतान करें।

Share:

कुनिहार

विद्युत बोर्ड पी . डव्लयु . ऐ . उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक का आयोजन गत दिनो कुनिहार के एक होटल मे इकाई प्रधान ई . रत्न तनवार की अध्यक्षता ने किया गया । मिटिंग मे कुनिहार तथा आसपास के क्षेत्रो से लगभग 50 सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । सभा मे सबसे पहले वरिष्ठ सदस्य स्व . श्री हेमचन्द तंवर के 19.5.2029 को स्वर्गवास होने का दुःखद समाचार सदस्यो को दिया गया सभी सदस्यों ने खडे हो कर दो मिनट को मौन रख कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
उसके उपरान्त ईकाइ महासचिव श्री रमेश कश्यप ने5.5.2026 को सोलन मे हुई वार्षिक मिटिंग के बारे सदस्यों को विस्तार से अवगत करवाया । ई . रत्न तवर ने अपने सम्बोधन में सदस्यों को आयुष्मान तथा हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड्स से मिलने वाले लाभो के बारे मे बताया तथा सदस्यो से उनको बनवाने का आग्रह किया । उन्होंने आगे . बताया कि सभी सदस्य अपने अपने ब बैको में आयकर का फार्म 121 भर कर अवश्य दे ताकि बैक उनके अर्जित ब्याज पर आयकर न काटे और बैकों से अपनी वार्षिक ब्याज स्टेटमैन्ट ले या रिर्टन भरने वाले सलाहकारों के पास जा कर पता करें कि क्या उनके अकाऊट से बैंक ने आयकर विभाग को ब्याज की कोई सूचना भेजी है। यदि आयकर विभाग ने उस पर कोई आयकर काटा है तो अपनी आयकर रिटर्न अवश्य भरे । उन्होने सदस्यो को अवगत करवाया कि बोर्ड ने आनलाईन पैन्शन स्टेटमैन्ट मे सदस्य की कम्युटेशन भुगतान की स्टार्ट तथा समाप्ति की तिथियाँ लिखना शुरू कर दिया है आप अपनी अपनी स्टेटमेन्ट अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर उसे देखें तथा उसकी सत्यता जांचे और यदि वह गलत है तो उसे ठीक करवाने के लिए सही डाटा के साथ जानकारी यूनिट सचिव के पास नोट करवाऐं ताकि उसे पैन्शन सैक्शन से ठीक करवाया जा सके ।
पैन्शनर्ज की ज्वलंत मांगों के बारे मे उन्होंने सरकार व बोर्ड से आग्रह किया कि पैन्शनज को 65-70-75 वर्ष की आयु पर जो पैन्शन आलाऊस दिया जा रहा है उसके एरियर का भुगतान संशोधित वेतन पर 1.1.2016 से 30-9-2022 के समय के लिए सुपात्र पैन्शनर्ज को जल्द प्रदान किया जाए । बकाया 15% डी ० ए ० / ङी ० आर ० सरकार जल्दी अपने कर्मचारियों /पैन्शनर्ज को जारी करें तथा दिए गए ङी . आर . का बकाया एरियर जल्द जारी करें । बोर्ड मे कार्यरत सभी कर्मचारियो को ओ .पी .एस . जल्द से जल्द लागु करें । फिल्ड कर्मचारियों के बढ़ते फैटल एक्सीडैन्ट को ध्यान में रखते हुए फिल्ड कर्मचारियों की भर्ती में तेजी लाकर लोगो को मृत्यु के ग्रास मे जाने से बचाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *