अर्की:-
अर्की क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी समर्थित नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी,वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व प्रधान मनलोगकलां गीता राम कौशल व उनकी टीम ने विजयी प्रत्याशियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गीता राम कौशल ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों और विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से पंचायतों के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांवों के विकास की मजबूत कड़ी होते हैं और उनके प्रयासों से ही ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव संभव है। इस दौरान राहुल शर्मा, शुभम कौशल एवं कुमार कौशल भी उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं पंचायत सदस्यों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।






