Latest News
मंदया गांव में सड़क सुविधा का अभाव, मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर बना रहता है खतरा डेढ़ किलोमीटर तक मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर ग्रामीण, आजादी के वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर मौत को दावत दे रही कुनिहार-कुन्नी सड़क! 300 मीटर गहरी खाई के ऊपर विभागीय लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा वादा निभाओ सरकार! पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर कानूनी कदम की चेतावनी विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय अर्की जागरूकता कार्यक्रम सरकार ने वादा निभाया नहीं तो होगा आर-पार का होगा आंदोलन : पेंशनर्स महासंघ
Home » Uncategorized » भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में संपन्न

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में संपन्न

Share:

अर्की:-भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की बैठक प्रधान के.सी शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में संपन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम पूर्व प्रधान देवी रूप अत्री जी की पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया तथा दिवंगत आत्मा के प्रति 2 मिनट का मौन रखा तथा प्रार्थना की कि संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। बैठक में भारतीय राज्य पेंशन महासंघ हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे है प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर चतुर्थ श्रेणी सेवानिवृत कर्मचारियों का एरियर जो सभी को मिल चुका है के आदेश करवाए, इसके इलावा मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए भी सरकार से राशि दिलाई गई।और तृतीय व द्वितीय श्रेणी के सेवानिवृत कर्मचारी जो जनवरी 16 व जनवरी 22 के बीच में सेवानिवृत हुए हैं उनका 40 परसेंट एरियर 31 जुलाई तक भुगतान हो जाएगा ऐसा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने आश्वासन दिया है बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर्स के राज्य स्तरीय चुनाव के बारे में भी विस्तृत चर्चा हुई जिसकी जानकारी अलग से सभी को दी जाएगी कि चुनाव का वेन्यू कहां होगा। बैठक में अर्की यूनिट के महामंत्री अनिल शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेम शर्मा, संगठन मंत्री हेमंत शर्मा, कुनिहार यूनिट के वरिष्ठ उप प्रधान केसी वर्मा, उप प्रधान मंसाराम, उप प्रधान रामलाल व अन्य सभी सम्माननीय पेंशन साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *