Latest News
मंदया गांव में सड़क सुविधा का अभाव, मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर बना रहता है खतरा डेढ़ किलोमीटर तक मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर ग्रामीण, आजादी के वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर मौत को दावत दे रही कुनिहार-कुन्नी सड़क! 300 मीटर गहरी खाई के ऊपर विभागीय लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा वादा निभाओ सरकार! पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर कानूनी कदम की चेतावनी विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय अर्की जागरूकता कार्यक्रम सरकार ने वादा निभाया नहीं तो होगा आर-पार का होगा आंदोलन : पेंशनर्स महासंघ
Home » Uncategorized » सीमा की मौत मामले में डॉ. रचना गुप्ता ने माननीय राज्यपाल को बताए तमाम तथ्य

सीमा की मौत मामले में डॉ. रचना गुप्ता ने माननीय राज्यपाल को बताए तमाम तथ्य

Share:

अर्की:-सीमा की मौत मामले में डॉ. रचना गुप्ता ने माननीय राज्यपाल को तमाम तथ्य बताए। भूमती व जमरोटी के लोगों ने आग्रह किया था कि इस विषय को प्रशासन और शासन के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाया जाए।

इसी क्रम में गुरुवार को डॉ. रचना गुप्ता ग्रामीणों के साथ राजभवन पहुंचीं और माननीय राज्यपाल श्री कवींद्र गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमा शर्मा की मौत से जुड़े सभी तथ्यों, परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों और स्थानीय लोगों की चिंताओं को राज्यपाल के समक्ष विस्तार से रखा।

ग्रामीणों का कहना है कि सीमा की मौत के बाद भी कई महत्वपूर्ण प्रश्न अनुत्तरित हैं और मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। डॉ. रचना गुप्ता ने भी राज्यपाल से आग्रह किया कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराई जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *