Latest News
Home » Uncategorized » विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न गांवों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान किये गए आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न गांवों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान किये गए आयोजित

Share:

दाड़लाघाट:- अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न गांवों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा प्रकृति संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कदम है। इस अवसर पर जियोलॉजिस्ट कश्लोग लाइम स्टोन माइंस अंबुजा सीमेंट लिमिटेड बृजेश शर्मा तथा कार्यक्रम समन्वयक, स्वास्थ्य परियोजना, अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट अजीत कुमार सिंह ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए स्वास्थ्य सखियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को सफल बनाया जा सकता है।
अभियान के तहत क्षेत्र के कई गांवों में पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित जीवनशैली को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सखियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *