Latest News
Home » Uncategorized » विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पंचायत सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पंचायत सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पंचायत सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त फायर ऑफिसर हेमराज गौतम ने की। इस अवसर पर हेमराज गौतम ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत करवाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल स्रोतों को संरक्षित रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर जिम्मेदारी है। पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, पंचायत उपप्रधान हेमराज गौतम, पंचायत सदस्य सुनीता, गीता, मीरा देवी, करमचंद, प्रेम चंद, राजकुमारी, राजेश, मंजू देवी, तरुणा शुक्ला, तिलक गौतम, श्याम लाल, योगेश शुक्ला, विजय चंदेल, कमल ठाकुर, सिलाई अध्यापिका मीरा ठाकुर तथा पंचायत चौकीदार पवन शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *