Latest News
Home » Uncategorized » विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा दाड़ला मंडल द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुभ शुरुआत

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा दाड़ला मंडल द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुभ शुरुआत

Share:

दाड़लाघाट:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा दाड़ला मंडल द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुभ शुरुआत की गई। अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों ही जीवनदायिनी हैं। इसी भावना के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला सोलन अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रतिभा कंवर, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश गौतम, महामंत्री पुरुषोत्तम, संत राम, जगदीश्वर शुक्ला, ओम प्रकाश, हेत राम, सोहन लाल, लता शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पौधारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *