Home » Uncategorized » भगवान शिव अपने भक्तों के सभी कष्टों का निवारण कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं:कथाव्यास हरि जी महाराज

भगवान शिव अपने भक्तों के सभी कष्टों का निवारण कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं:कथाव्यास हरि जी महाराज

Share:

दाड़लाघाट:- पंचायत दाड़लाघाट स्थित श्री बाडू बाड़ा मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।कथाव्यास हरि जी महाराज ने कथा के दूसरे दिवस भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि शिव भक्ति मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों के सभी कष्टों का निवारण कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में धर्म, सेवा, सदाचार और मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रद्धाभाव से कथा श्रवण किया। वहीं रात्रि में आयोजित भजन-कीर्तन में भी भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर कमेटी द्वारा प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। पंचायत प्रधान दाड़लाघाट एवं मंदिर कमेटी सचिव श्याम सिंह चौधरी ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 17 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक मूल पाठ, दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कथा प्रवचन तथा रात्रि 8 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। 17 जून को महायज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *