Home » Uncategorized » प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सिविल अस्पताल अर्की में जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सिविल अस्पताल अर्की में जागरूकता शिविर का आयोजन

Share:

अर्की:-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिविल अस्पताल अर्की में
एक जागरूकता शिविर का आयोजन डॉ बाल कृष्ण कौण्डल के नेतृत्व में किया गया।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अर्की सपना ठाकुर ने शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व आवश्यक चार जांचों, टीकाकरण तथा उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर पहचान एवं प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा टीकाकरण सत्र भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था। भूषण वर्मा सुपरवाइजर सिविल अस्पताल अर्की ने भी गर्भवती महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की! इस कार्यक्रम में अर्की सेक्टर की सभी आशाओं नें भाग लिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *