Home » Uncategorized » दावटी पँचायत के खांगड़, फांजी, कुफ्टू और सानन सहित विभिन्न गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे लोग

दावटी पँचायत के खांगड़, फांजी, कुफ्टू और सानन सहित विभिन्न गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे लोग

Share:

दाड़लाघाट:- अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत दावटी के अंतर्गत आने वाले खांगड़, फांजी, कुफ्टू और सानन सहित विभिन्न गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या लगातार बनी हुई है। क्षेत्र में जियो और बीएसएनएल दोनों कंपनियों के सिम कार्ड उपयोग करने के बावजूद लोगों को न तो सुचारू कॉल सुविधा मिल रही है और न ही इंटरनेट सेवाएं सही ढंग से कार्य कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क की कमी के कारण बार-बार कॉल ड्रॉप होना और कई बार बिल्कुल नेटवर्क न मिलना आम बात हो गई है। इसका सीधा असर छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियों और विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आपातकालीन परिस्थितियों में भी संपर्क स्थापित करने में कठिनाई होती है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग और दूरसंचार कंपनियों से क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आवश्यक तकनीकी सुधार शीघ्र करने की मांग की है, ताकि लोगों को बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *