दाड़लाघाट:- क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच दी बॉयज सेज मित्र मंडल द्वारा दाड़लाघाट बस स्टैंड में छबील लगाकर राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध करवाया गया। भीषण गर्मी में इस सेवा कार्य से यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत मिली तथा उन्होंने मित्र मंडल की पहल की सराहना की। इस अवसर पर मित्र मंडल के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया। मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और जनहित के कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा मिले। आयोजन में अभिषेक ठाकुर, उदित ठाकुर, हिमेश गौतम, हर्ष गौतम, जतिन ठाकुर, हिमांशु शर्मा, मृदुल शर्मा, मोहित ठाकुर, भवानी ठाकुर, साहिल ठाकुर, सुजल ठाकुर, अंकु, विवेक शर्मा, हर्षित ठाकुर और हार्दिक शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






