Home » Uncategorized » संस्कृति ज्ञान विज्ञान परीक्षा में हर्षिता ठाकुर प्रथम, नकद पुरस्कार से सम्मानित

संस्कृति ज्ञान विज्ञान परीक्षा में हर्षिता ठाकुर प्रथम, नकद पुरस्कार से सम्मानित

Share:

कुनिहार:-
एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार की छात्रा हर्षिता ठाकुर ने संस्कृति ज्ञान विज्ञान परीक्षा में जिला सोलन में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षिता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा दसवीं की छात्रा हर्षिता की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय अध्यक्ष टी.सी.सी. गर्ग ने हर्षिता को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासित अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हर्षिता की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी हर्षिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने आशा जताई कि हर्षिता भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेगी।

विद्यालय अध्यक्ष टी.सी.सी. गर्ग ने कहा कि एसवीएन पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में देखने को मिल रहे हैं। हर्षिता की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *