Home » Uncategorized » हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक कुनिहार में आयोजित ।

हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक कुनिहार में आयोजित ।

Share:

कुनिहार:-
हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक बृजलाल गर्ग की अध्यक्षता में कुनिहार में आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर और प्रदेश सचिव रघुनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे बैठक में 7 जून 2026 को परिवहन निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई थी,जिसमें सचिव हिमाचल सरकार और मैनेजिंग डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट तथा अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर चर्चा हुई जिस पर मुख्यमंत्री ने निगम को आदेश दिए की हर महीने की 10 तारीख से पहले पहले पेंशनरो की मासिक वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए इसके लिए प्रदेश सरकार हर महीने 20 करोड़ रूपया प्रबंधन को देगी तथा 3 करोड रुपए की राशि निगम स्वयं व्यवस्था करेगा।
बैठक में वर्ष 2000 से लेकर मार्च 2026 तक निगम के पेंशनरो की वेतनमानों तथा अन्य देय राशि जो करीब 13 करोड़ 50 लाख लंबित है उसके भुगतान किए जाने की मांग की गई जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रबंध निर्देशक को आदेश दिए कि उनकी बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाए तथा अक्टूबर 2025 के बाद जो पेंशनर सेवानिवृत हुए हैं उनको मासिक पेंशन लगा करके उसका भुगतान सुनिश्चित किया जाए साथ ही जो प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई राहत मिली थी उसका भुगतान परिवहन निगम के कर्मचारी पेंशनरो को नहीं हुआ इसके लिए भी मुख्यमंत्री से मांग की गई कि उसका भुगतान कर दिया जाएl बैठक में सरकार से मांग की गई की 7 जून 2026 को जो मुख्यमंत्री जी के साथ और निगम प्रबंधन के साथ बैठक हुई है उसकी प्रोसिडिंग शीघ्र जारी कर दी जाए तथा जो निर्णय बैठक में हुए हैं निगम उसे शीघ्र लागू करें । बैठक में मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। बैठक में बृजलाल ठाकुर रघुनाथ शर्मा भवानी शंकर बृजलाल गर्ग शेर सिंह कुलदीप शर्मा रोशन लाल ठाकुर प्रेम कुमार अमर सिंह राजेंद्र सिंह मेहर सिंह राजेंद्र कुमार नरेश सोनी चेतराम संतराम श्यामलाल प्रेमलाल हीरा सिंह बलबीर सिंह प्रेमदास जीतराम मोहनलाल सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *