Home » Uncategorized » देवरा के मंजयाट में बड़ी माली पवन सोनीपत व छोटी माली जीती विजय चंडीगढ़ ने ।

देवरा के मंजयाट में बड़ी माली पवन सोनीपत व छोटी माली जीती विजय चंडीगढ़ ने ।

Share:

अर्की
ग्राम पंचायत देवरा के मंजयाट गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक दंगल एवं भंडारे का आयोजन किया गया। समस्त पंचायतवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
दंगल कमेटी मंजयाट के संस्थापक शहाबुद्दीन ने बताया कि इस वर्ष गांव में 36वां दंगल तथा 28वां भंडारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पिछले 35 वर्षों से स्थानीय लोगों के सहयोग और सहभागिता से निरंतर आयोजित होता आ रहा है, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिल रहा है। सहसंयोजक राजीव बंटी ने बताया कि लगभग 35 वर्षो से बाड़ गोदाम कालका से आये ढोली गुलजार खान व उनके भतीजे इकबाल खान जब से दंगल हो रहा है तब से लगातार सेवा कर रहे है।। पैरा कमांडो स्पेशल फोर्स के पूर्व कमांडो जम्मालुद्दीन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमीरपुर वासी पैरा कमांडो स्पेशल फोर्स के पूर्व कमांडो त्रिलोककुमार शर्मा व उनके परिवार ने पकोड़े ओर जलेबी का भंडारा दिया
दंगल में क्षेत्र प्रदेश व अन्य राज्यो पंजाब हरियाणा उत्तरप्रदेश व जम्मू क़श्मीर
के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में बड़ी माली पवन सोनीपत व छोटी माली विजय चंडीगढ़ ने जीती। दंगल में मुख्य आकर्षण रेफरी नीतू रहे।
दंगल में बतौर मुख्यातिथि पूर्व प्रधान रूपसिंह ठाकुर,पूर्व उपप्रधान अमर सिंह ठाकुर वर्तमान प्रधान दलीप कुमार उपप्रधान धीरज ठाकुर वर्तमान बीडीसी0अखिलेश कुमार कमेटी प्रधान जयसिंह ठाकुर प्रसिद्ध समाजसेवी रोशनलाल वर्मा ने सफलता पूर्वक दंगल करवाने पर दंगल कमेठी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *