Home » Uncategorized » सड़क विवाद के बीच व्यक्ति की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी

सड़क विवाद के बीच व्यक्ति की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी

Share:

सोलन पवन सिंघ:-

सोलन जिले के देहूंघाट क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क से जुड़े किसी विवाद को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *