सोलन/नालागढ़
पवन सिंघ:-
ग्राम पंचायत लग के वार्ड नंबर-3 बड़ल के अंतर्गत गांव घलेरी निवासी राज कुमार उर्फ राजू की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह नालागढ़ क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज कुमार अपनी बाइक पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
राज कुमार के निधन की खबर मिलते ही ग्राम पंचायत लग सहित जयनगर क्षेत्र में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।






