Home » Uncategorized » टांडा मेडिकल कॉलेज में बड़ा खुलासा! कार्डियोलॉजी विभाग से करोड़ों के स्टेंट और कैथेटर बरामद, मचा हड़कंप

टांडा मेडिकल कॉलेज में बड़ा खुलासा! कार्डियोलॉजी विभाग से करोड़ों के स्टेंट और कैथेटर बरामद, मचा हड़कंप

Share:

टांडा हिमाचल आज तक ब्यूरो:-

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में शामिल डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार मामला इतना बड़ा है कि पूरे मेडिकल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कार्डियोलॉजी विभाग में किए गए निरीक्षण के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य के स्टेंट और बैलून कैथेटर बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा गठित निरीक्षण टीम ने विभाग के एक वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बताए जा रहे अलमारी की जांच की। जांच के दौरान वहां भारी मात्रा में स्टेंट और बैलून कैथेटर मिले, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। अचानक हुए इस खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक में खलबली मच गई है।

सूत्रों की मानें तो अब इन चिकित्सा उपकरणों की खरीद, उपयोग और रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू कर दी गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में संवेदनशील चिकित्सा सामग्री विभाग में किस उद्देश्य से रखी गई थी और क्या इसके लिए तय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं। मामले के सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच टीम यह भी खंगाल रही है कि कहीं चिकित्सा उपकरणों के प्रबंधन में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही तो नहीं बरती गई। फिलहाल पूरे मामले ने स्वास्थ्य महकमे में सनसनी फैला दी है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जो इस बड़े खुलासे के पीछे की असली तस्वीर सामने ला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *