Home » Uncategorized » नवनिर्वाचित प्रधान श्याम सिंह चौधरी व उप प्रधान हेम राज गौतम ने विधि-विधान पूजा-अर्चना व हवन उपरांत पंचायत कार्यालय में कार्यभार किया ग्रहण।

नवनिर्वाचित प्रधान श्याम सिंह चौधरी व उप प्रधान हेम राज गौतम ने विधि-विधान पूजा-अर्चना व हवन उपरांत पंचायत कार्यालय में कार्यभार किया ग्रहण।

Share:

दाड़लाघाट:- पंचायत दाड़लाघाट के नवनिर्वाचित प्रधान श्याम सिंह चौधरी एवं उप प्रधान हेम राज गौतम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन के उपरांत पंचायत कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को बधाई दीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रधान श्याम सिंह चौधरी एवं उप प्रधान हेम राज गौतम ने पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनहित को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मिल-जुलकर कार्य किया जाएगा। साथ ही पंचायत को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि नवगठित पंचायत नेतृत्व के मार्गदर्शन में दाड़लाघाट पंचायत विकास, समृद्धि और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *