Latest News
शिमला कुराश चैंपियनशिप में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल 8 पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट की बरायली के चल्यावन में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

दाड़लाघाट की बरायली के चल्यावन में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Share:

दाड़लाघाट:- दाड़लाघाट की निकटवर्ती पंचायत बरायली के चल्यावन गांव में तेंदुए की गतिविधियां सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पंचायत प्रधान कृष्ण चंद्र भट्टी ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड पूनम, पंचायत प्रधान कृष्ण चंद्र भट्टी, उपप्रधान प्रकाश सहित विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर पिंजरा लगाने को लेकर चर्चा की। पंचायत प्रधान ने बताया कि विभाग द्वारा पिंजरा लगाने की सलाह दी गई थी, लेकिन ग्रामीणों की आपसी सहमति के आधार पर स्थान तय किया जाना था, जिसके चलते फिलहाल पिंजरा नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में तेंदुए की गतिविधियां दोबारा देखी जाती हैं तो तुरंत विभाग को सूचित किया जाएगा और किसी भी प्रकार की देरी किए बिना पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाए। लोगों ने बच्चों और पशुधन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और शीघ्र समाधान की मांग की है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उधर, वन खंड अधिकारी दाड़लाघाट राजेश चौधरी ने बताया कि विभाग ने क्षेत्र का दौरा किया है, लेकिन ग्रामीणों की सहमति के बाद ही पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में तेंदुए की गतिविधियां दोबारा दिखाई देती हैं तो ग्रामीण तुरंत विभाग को सूचित करें और बिना देरी के पिंजरा लगाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अकेले आवाजाही न करें, समूह में रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में शोर मचाकर सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *